अमरोहा हसनपुर। शुक्रवार को अमरोहा अड्डे पर ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। ट्रक सड़क के बीच तिरछा होकर फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और राहगीरों व वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना लदा होने के कारण टायर फटा। घंटों बाद हाइड्रा मशीन बुलाकर ट्रक को किनारे किया गया। नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग पर ओवरलोड वाहनों के नियंत्रण में नाकामी का आरोप लगाया।









