आमरोहा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदनगली थाना पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान मथना रोड नहर पुलिया से पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 170 ग्राम चरस, 720 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
आमरोहा में चरस तस्कर गिरफ्तार, 170 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
Published On:
Date:









