हसनपुर (अमरोहा)। राजपूत कॉलोनी में आयोजित अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की बैठक में वक्ताओं ने बालिका शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने पर जोर दिया। संघ अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि बालिकाओं को शत-प्रतिशत शिक्षा देना समय की आवश्यकता है और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त कर समाज को आगे बढ़ाना होगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संघ की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया गया।
अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की बैठक में बालिका शिक्षा पर जोर
Published On:
Date:









