प्रेमिका और भतीजे ने की गोरेलाल की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में लापता गोरेलाल की हत्या उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के भतीजे ने मिलकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर गोरेलाल का कंकाल शाह नवादा के जंगल से बरामद किया गया है। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 2 नवंबर को दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद जांच के दौरान सच्चाई सामने आई, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights