आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर पुष्टाहार की खुलेआम बिक्री का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। विकासखंड मैथा की ग्राम पंचायत लमहरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर लाभार्थियों के लिए आने वाले पुष्टाहार को बाजार में बेचने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुष्टाहार वितरण के बजाय उसे ई-रिक्शा पर लादकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था, जिसका विरोध कर डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस सूचना के बाद कार्यकत्री ने पुष्टाहार अपने घर में रखवा लिया। मामले के सामने आने के बाद आंगनबाड़ी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और ग्रामीण प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights