कानपुर। ठंड के मौसम को देखते हुए नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। नगर आयुक्त द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही सभी जोनल अधिकारियों और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि नगर निगम द्वारा संचालित गौशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अलाव, तिरपाल और अन्य समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। गायों को ठंड से राहत देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और सभी गौशालाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
कानपुर में ठंड को लेकर नगर निगम अलर्ट, गौशालाओं में विशेष इंतजाम
Published On:








