घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर युवती से मारपीट

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने घर में घुसकर युवती को जबरन दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights