बालिका शिक्षा व कुरीतियों के त्याग पर जोर

By Liberal Media

Published On:

Date:

● मो.तालिब
हसनपुर (अमरोहा)। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की बैठक राजपूत कॉलोनी में आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को त्यागने का आह्वान किया।
संघ अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शत-प्रतिशत शिक्षा समय की आवश्यकता है और वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। बैठक में संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
इस मौके पर महामंत्री विनोद कुमार गौतम सहित संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights