बलिया-मऊ। बेल्थरारोड के समीर की मऊ में हुई हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोग शव रखकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मऊ जिलाधिकारी के आने और हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक दाह संस्कार न करने की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, आर्थिक सहायता एवं घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की। बलिया और मऊ प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
मऊ में समीर की हत्या के विरोध में परिजनों का धरना, दाह संस्कार से किया इंकार
Published On:
Date:








