एसपी ने बीघापुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया

By Liberal Media

Published On:

Date:

बीघापुर। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार देर शाम बीघापुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया और थाने की नव निर्मित मेस का लोकार्पण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी संचालन, महिला हेल्प डेस्क और अभिलेखों का जायजा लिया। एसपी ने लंबित मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण, रात्रि गस्त व पिकेट ड्यूटी की सख्त समीक्षा की और ग्राम सुरक्षा समितियों के माध्यम से आपराधिक प्रवृत्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights