कानपुर: कड़ाके की ठंड में पड़ोसी की छत पर झोले में छोड़ा गया नवजात

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-वन मान्यवर कांशीराम कॉलोनी में कड़ाके की सर्द रात में एक मां नवजात शिशु को पड़ोसी की छत पर झोले में छोड़कर चली गई। देर रात शिशु के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग छत पर पहुंचे, जहां झोले में नवजात को देख सभी हैरान रह गए।

पड़ोसियों ने तुरंत आग जलाकर शिशु को गर्माहट दी और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि नवजात को वहां छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights