रोजगार मेले में 402 अभ्यार्थियों का चयन

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा कानपुर देहात। जिला सेवायोजन कार्यालय के व शकुन्तला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेनोलॉजी बहावलपुर सिकन्दरा, के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को सिकंदरा तहसील क्षेत्र के शकुन्तला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेनोलॉजी बहावलपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेलें का आयोजन किया गया। वृहद रोजगार मेलें में निजी क्षेत्र की 18 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया मेलें में लगभग 657 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 402 अभ्यर्थियों प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेलें को सफल बनाने हेतु सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी,जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं शकुन्तला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेनोलॉजी बहावलपुर के प्रबुद्धश्रमशील, कबीरूल हसन, नौशाद, शमसुदद्दीन (ग्राम प्रधान), कृष्ण कुशवाहा (संरक्षक), विवेक प्रताप सिंह (डायरेक्टर एस०के०आई०टी०), विमल पाल (प्रधानाचार्य एस०के०आई०टी०) एवं राकेश प्रजापति (रजिस्टॉर) और राजकीय आई०टी०आई० नोडल के आलोक कुमार, चन्द्रमणि त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से मेलें को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights