कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का बयान, सपा से जुड़े संबंधों का किया दावा

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। कफ सिरप प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए अभियुक्तों के कुछ संबंध समाजवादी पार्टी से जुड़े पाए गए हैं।

सीएम योगी ने बताया कि मामले की जांच राज्य स्तर की विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है और जांच में आगे और तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख द्वारा बार-बार दिए जा रहे बयानों पर कटाक्ष करते हुए यह वही स्थिति है कि “धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अपराधियों के साथ फोटो मौजूद हैं और जांच में कहीं न कहीं अवैध लेन-देन में संलिप्तता भी सामने आएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights