गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीराम मोहल्ले में बीती रात घर के बाहर खड़ी नगर निगम ठेकेदार के मुंशी की बाइक में आग लग गई। सुबह वाहन स्वामी को घटना की जानकारी हुई तो बाइक पूरी तरह जल चुकी थी, केवल चेसिस ही बची थी।
पीड़ित संजीव कुमार सिंह, जो नगर निगम ठेकेदार के मुंशी हैं और किराए पर रहते हैं, ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक मुआयने में बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश और असफल होने पर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवांछनीय तत्वों की सक्रियता बताते हुए रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।







