उन्नाव। लगातार बढ़ती ठंड और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय अब अग्रिम आदेश तक परिवर्तित समयानुसार प्रातः 11:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों व विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।








