हिजाब पर बयान से सियासी तूफान, गिरिराज सिंह पर इल्तिजा मुफ्ती का तीखा हमला

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media New Delhi। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ने सियासी गलियारों में आग लगा दी है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने गिरिराज सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए उनके बयान को “घटिया और भड़काऊ” करार दिया है।
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि “सिर्फ फिनाइल ही इनकी गंदी ज़ुबान साफ कर सकता है। हमारी मुस्लिम मां-बहनों के हिजाब और नकाब को छूने की हिम्मत न करें।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान समाज में नफरत फैलाने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के इरादे से दिए जा रहे हैं।
हिजाब जैसे संवेदनशील मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्ष ने इसे महिलाओं की आज़ादी और धार्मिक अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
मामला तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के आसार हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights