Liberal media unnao सोशल मीडिया पर शानो-शौकत, दुबई की भव्य शादी और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की असलियत अब जांच एजेंसियों के शिकंजे में है। उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में गैराज से कई लग्जरी कारें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक अनुराग द्विवेदी पर ऑनलाइन बेटिंग और गैंबलिंग ऐप्स के जरिए अवैध कमाई करने और अपने यूट्यूब चैनल से प्रतिबंधित ऐप्स का खुलेआम प्रचार करने के गंभीर आरोप हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घोषित आय और महंगी संपत्तियों के बीच भारी अंतर है।
हैरानी की बात यह है कि यह कार्रवाई दुबई में हुई उनकी भव्य शादी के कुछ ही दिनों बाद की गई। सोशल मीडिया पर जिस ऐशो-आराम को सफलता की कहानी बताया जा रहा था, अब उसी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लग्जरी गाड़ियों, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन के पीछे पैसा आखिर आया कहां से।
फिलहाल एजेंसियां दस्तावेजों की पड़ताल, डिजिटल साक्ष्यों की जांच और पूछताछ में जुटी हैं। आने वाले दिनों में यह खुलासा हो सकता है कि यूट्यूब की चमक के पीछे मेहनत थी या फिर सट्टे और गैंबलिंग का काला कारोबार।
यूट्यूब की कमाई या सट्टे का साम्राज्य? अनुराग द्विवेदी के घर छापा, गैराज से निकली करोड़ों की लग्जरी कारें
Published On:
Date:








