Liberal media Shahjahanpur। सामाजिक संस्था जय भारत द्वारा बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद पार्क में “काकोरी के शहीदों तुम्हें प्रणाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं जय भारत संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने शहीद अशफाक उल्ला खां व रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में लीड कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों सहित उपस्थित जनसमूह ने दीप प्रज्वलन व मोमबत्तियां जलाकर अमर बलिदानियों को नमन किया। संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि देश अपने शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे, संयोजक आयुष अग्रवाल, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कृष्ण अग्रवाल ने किया, जबकि अंत में संयोजक आयुष अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।








