कानपुर: चमड़ा कारोबारी की शिकायत पर बाबा बिरयानी समेत छह लोगों के खिलाफ 2.86 करोड़ के चमड़ा हड़पने का मुकदमा

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी निवासी चमड़ा कारोबारी शमशेर आलम ने बाबा बिरयानी, उनके बेटे महफूज और गुडविल टेनरी के मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ 2.86 करोड़ रुपये मूल्य के चमड़ा हड़पने और धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी 2016 से 2024 तक लगातार धमकाकर चमड़ा लेते रहे और जब रकम मांगी गई तो जान से मारने की धमकी दी। रईस आलम की मौत के बाद आरोपियों ने टेनरी को फर्जी तरीके से बेचकर पैसे आपस में बांट लिए।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के आदेश पर जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights