कानपुर देहात। सैकड़ों आशा बहुओं ने अपने वेतन, मानदेय और अन्य मांगों को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की और हल्ला बोल कर अपनी नाराजगी जताई।
मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा आशा बहुओं से वार्ता करने की कोशिश जारी है, लेकिन धरना स्थल पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी बनी हुई है।








