कानपुर। गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने केडीए वीसी मदन सिंह के साथ मसवानपुर से रफाका नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह नाला मस्वानपुर, रावतपुर से निकलकर विजयनगर, शास्त्री चौक, बर्रा, तात्या टोपे नगर होते हुए पांडु नदी में मिलता है। खुले नाले से जहरीली गैस और गंदगी का उत्सर्जन होता है, जिससे आसपास के लोगों में गंभीर बीमारियों और भूगर्भ जल प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। विधायक ने केडीए से नाले को बंद कर स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।
कानपुर: गोविन्द नगर विधायक ने रफाका नाले का स्थलीय निरीक्षण कर बंद करने की मांग की
Published On:
Date:








