अमरोहा के सैद नंगली नगर पंचायत निवासी मनोज गुप्ता की बेटी सुहानी राम्या ने राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उनका टीम इंडिया के ट्रायल के लिए चयन हुआ है। सुहानी पहले क्षेत्रीय मैच एवं यूनिवर्सिटी मैच में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है।गुरुजनों ,परिवार की मेहनत एवं स्वयं की लगन के चलते सुहानी ने यह मुकाम हासिल किया है।सुहानी के साथ ही सिमरन , दीक्षा , आराध्या ने भी राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल की। कोच नरेंद्र चौधरी का मानना है कि स्वयं की मेहनत एवं लगन के चलते किसी भी मकाम को हासिल कर सकते हैं। उनकी सफलता से घर परिवार व नगर मे खुशी का माहौल है |
लेटेस्ट न्यूज़








