किंग न्यूज़बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल में लापरवाही पर विधायक विवेक वर्मा का हस्तक्षेप, चीफ केमिस्ट सस्पेंड

By Liberal Media

Published On:

Date:

बीसलपुर में किसान सहकारी चीनी मिल में किसानों की समस्याओं और चीफ केमिस्ट की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। किसानों की लगातार शिकायतों के बाद बीसलपुर विधायक माननीय विवेक वर्मा ने स्वयं चीनी मिल पहुंचकर मामले की जांच की।

जांच में किसानों के साथ लापरवाही की पुष्टि होने पर विधायक विवेक वर्मा के निर्देश पर चीफ केमिस्ट को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 20 घंटे तक चीनी मिल बंद रही, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विधायक विवेक वर्मा ने मौके पर मौजूद किसानों को आश्वासन दिया कि भविष्य में किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद किसानों में संतोष और खुशहाली का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights