हरदोई में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी दफ्तर जाने से पहले 3 दर्जन कांग्रेसी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर बीजेपी दफ्तर के घेराव को निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसी क्रम में हरदोई में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, लेकिन पुलिस ने करीब तीन दर्जन कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले के बाद आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। हरदोई में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता एकत्र हुए और लखनऊ रोड स्थित बीजेपी दफ्तर का घेराव करने के लिए कूच किया। हालांकि, लखनऊ चुंगी के पास पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और के

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights