गोरखपुर | जिला अस्पताल

By Liberal Media

Published On:

Date:

दिल्ली से गोरखपुर पहुंची गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया, 48 घंटे तक नवजात को अपनाने से किया इनकार

दिल्ली से दरभंगा जा रही एक गर्भवती महिला को ट्रेन यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने उसे गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन पति की बेवफाई और आर्थिक मजबूरी का हवाला देते हुए नवजात को अपनाने और दूध पिलाने से इनकार कर दिया।

महिला का कहना था कि शादी के कुछ ही महीनों बाद पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ चला गया। वह चार माह की गर्भवती थी और पति से संपर्क टूट चुका था। माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी होने के कारण वह दिल्ली में काम कर जीवनयापन कर रही थी।

अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने करीब 48 घंटे तक महिला को समझाया। इस दौरान नवजात को अन्य माध्यमों से फीडिंग दी जाती रही। लगातार समझाइश के बाद महिला बच्चे को दूध पिलाने के लिए राजी हुई।

महिला चिकित्सालय के एसआईसी जय कुमार ने बताया कि नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे स्पेशल न्यू बॉर्न यूनिट (SNCU) में भर्ती किया गया है,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights