बलिया | उभांव

By Liberal Media

Published On:

Date:

राहुल उर्फ आयुष हत्याकांड में 6 गिरफ्तार, नामजद मुख्य आरोपी अब भी फरार

उभांव थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पकड़े गए सभी आरोपियों की घटना में संलिप्तता उजागर हुई है, जबकि नामजद मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रतिभा वर्मा, अभिषेक यादव, विनोद यादव उर्फ राका, सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह, मोहम्मद फैज और अयान के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार 13 दिसंबर की शाम बेल्थरारोड कस्बे में राहुल यादव उर्फ आयुष को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में उभांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार नामजद आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights