कन्नौज/तिरवा

By Liberal Media

Published On:

Date:

कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोगों को राहत, बीजेपी विधायक व एसडीएम ने बांटे कंबल

कन्नौज जिले के तिरवा व हसेरन क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी के बीच बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत और तिरवा एसडीएम राजेश कुमार ने किसान इंटर कॉलेज तिरवा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से आए गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई।

इस मौके पर विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग की चिंता कर रही है। सरकार मुफ्त राशन और इलाज की व्यवस्था के साथ-साथ ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल भी उपलब्ध करा रही है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights