कानपुर

By Liberal Media

Published On:

Date:

काकादेव थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में सवारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। आरोपी लोगों को गाड़ी में बैठाकर लंबी दूरी तक छोड़ने का झांसा देते थे और रास्ते में उनके साथ मारपीट कर लूटपाट करते थे।

इसी तरह 15 तारीख की रात फर्रुखाबाद छोड़ने के बहाने एक शिक्षक को कार में बैठाया गया और रास्ते में उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर मोबाइल, नकदी व अन्य सामान लूट लिया गया। सूचना मिलते ही काकादेव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

इंस्पेक्टर काकादेव राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की, जबकि मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर कोशिंदर सिंह चंदेल कर रहे हैं। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और ऐसे गिरोहों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights