सीतापुर

By Liberal Media

Published On:

Date:

भूमि विवाद में गेहूं की फसल पर राउंडअप दवा छिड़की, फसल नष्ट

सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवीनगर में भूमि विवाद के चलते लहलहाती गेहूं की फसल को नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सौरभ मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी 0.405 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई हरी-भरी गेहूं की फसल पर रंजिश के चलते विपक्षियों ने राउंडअप दवा छिड़क दी, जिससे पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई।

पीड़ित ने बृहस्पतिवार को लहरपुर कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि फसल बर्बाद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights