लखनऊ। चौक इलाके में नाले के किनारे बनी झोपड़पट्टी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। केजीएमयू के पीछे वाले रास्ते पर स्थित झोपड़पट्टी में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गई। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
इस हादसे में कई झोपड़पट्टी से बने मकान जलकर खाक हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।








