लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, कैसरबाग में शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपप्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शताब्दी समारोह में सहभागिता करते हुए भारतीय संगीत, नृत्य और संस्कृति के संरक्षण में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, कलाकार एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








