बुलंदशहर: जाली करेंसी छापने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुलंदशहर। थाना ककोड़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में जाली करेंसी छापने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने पीछा किया। पीछा करने के दौरान बदमाश की बाइक फिसल गई और खुद को घिरता देख उसने फिर से गोली चलाई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान सुनील कुमार उर्फ लेफ्टी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से वांछित था और जिस पर एसएसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने मौके से चोरी की स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जाली नोट छापकर बाजार में चलाने सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights