अमरोहा। नेशनल हाईवे-9 पर एक किसान नेता द्वारा दर्जनों लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और राहगीरों में दहशत फैल गई।
वायरल वीडियो भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी का बताया जा रहा है, जिसे उन्होंने खुद अपनी फेसबुक आईडी से साझा किया है। वीडियो में किसान नेता तेज रफ्तार कार की खिड़की से लटककर स्टंट करता नजर आ रहा है।
बताया गया कि वह अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में धरना-प्रदर्शन में जा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।








