हसनपुर–गजरौला मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन के समीप आग धधकने से इलाके में हड़कंप मच गया। ईंधन केंद्रों के बेहद करीब अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग जलाकर छोड़ दी गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें पेट्रोल व सीएनजी पंप के काफी नजदीक थीं। लोगों का कहना है कि यदि हवा का रुख पंपों की ओर हो जाता तो बड़ा विस्फोट या भीषण अग्निकांड हो सकता था। सीएनजी स्टेशन की मौजूदगी के चलते खतरा और भी बढ़ गया था।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी बताया और जिला प्रशासन व दमकल विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते आग पर काबू न पाया गया तो गजरौला मार्ग पर किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।








