हापुड़: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का रोड मार्च

By Liberal Media

Published On:

Date:

हापुड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने रोड मार्च निकाला। यह मार्च कचहरी परिसर से शुरू होकर तहसील चौराहे तक निकाला गया।

रोड मार्च के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक सुविधाओं को मजबूत करने और पश्चिमी यूपी के लोगों को त्वरित न्याय दिलाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से आम जनता को राहत मिलेगी और न्याय प्रक्रिया अधिक सुलभ होगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights