लखनऊ: शिक्षा सुधार की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का विरोध प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा से माध्यमिक शिक्षक विभाग तक पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान VHP ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में चेहरा ढकने वाले बुर्के पर प्रतिबंध लगाकर पहचान सुनिश्चित करने, कैंपस व हॉस्टलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, बिना रजिस्ट्रेशन चल रही कोचिंग संस्थाओं को बंद कराने की मांग शामिल रही।

इसके अलावा बेसमेंट में संचालित कोचिंग व लाइब्रेरी को सुरक्षा कारणों से बंद करने, स्कूलों में ड्रेस कोड सख्ती से लागू करने और नियमित कक्षाएं सुनिश्चित कराने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights