उन्नाव: ड्रीम-11 से जुड़े अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव जिले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ड्रीम-11 से जुड़े अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के मामले में की गई।

ED की 16 सदस्यीय टीम ने नवाबगंज कस्बे और पैतृक गांव भितरेपार खजूर (खजूर नवाबगंज) में तड़के दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। गांव में छह और नवाबगंज कस्बे में चार ED की गाड़ियां देखी गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छापेमारी के समय अनुराग द्विवेदी घर पर मौजूद नहीं थे। ED की टीम ने उनके आवास के साथ-साथ उनके चाचा नपेन्द्र नाथ द्विवेदी के घर पर भी दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल किसी बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ED अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और कार्रवाई को गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights