हरदोई में पुलिस का एक्शन: युवती की हत्या के आरोपी फुरकान के दोनों पैरों में लगी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में युवती की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध पर उसकी हत्या करने वाले आरोपी फुरकान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक सिपाही ज्ञानप्रकाश भी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फुरकान मृतका और उसके परिवार का परिचित था। वह युवती को संडीला इंडस्ट्रियल एरिया ले गया और वापसी में सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को पंचायत भवन के पास फेंककर फरार हो गया था।

एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के पास घेराबंदी की गई। फायरिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और मृतका का मोबाइल बरामद किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights