रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने देर रात शहर में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम रैन बसेरों व अलाव की स्थिति देखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं। शहर में ठंड से बचाव के लिए कुल 6 रैन बसेरे बनाए गए हैं, जिनमें 2 स्थाई और 4 अस्थाई रैन बसेरे शामिल हैं।
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, जिला अस्पताल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं, जहां नगर पालिका के कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त, सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ नगर पालिका भी मौजूद रहे।
डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे कोई भी न सोए, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बेसहारा और राहगीरों के लिए रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।








