घाटमपुर, कानपुर नगर में मां कुष्मांडा श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट के तत्वाधान में 16 दिसंबर 2025 को निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर राहा धाम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ कथा स्थल पहुंचे।
कथा का वाचन आचार्य गोपाल जी द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें श्री श्याम और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा आयोजन 16 से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन होगा और समापन पर 24 दिसंबर को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं और आयोजकों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।








