कानपुर देहात: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, कई दुकानों पर छापेमारी और तीन लाइसेंस निलंबित
कानपुर देहात में प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी रोकने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छह सरकारी टीमों के साथ अभियान चलाया। 37 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए और चार प्रतिष्ठानों में खामियां पाई गई। तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
भोगनीपुर, सिकंदरा, अकबरपुर, डेरापुर और मैथा तहसीलों में निरीक्षण के दौरान नोटिस जारी किए गए और स्टॉक रजिस्टर व अभिलेखों की जांच की गई। प्रशासन ने कहा कि उर्वरक की उपलब्धता और उचित दर सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी।








