घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (#SIR) के अंतर्गत विधायक सरोज कुरील ने ग्राम नौरंगा और भदवारा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ मिलकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और विवरण सुधार की प्रक्रिया का जायजा लिया।
विधायक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी और सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर सुधार कराना लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। मौके पर विभागीय अधिकारी, BLO और ग्रामीण भी मौजूद रहे।








