शाहजहाँपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कूड़ा प्रबंधन, आंगनवाड़ी कायाकल्प, गौशाला विस्तार और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड में एक मॉडल गांव तैयार किया जाए, कूड़ा संग्रहण प्रणाली सुदृढ़ की जाए और लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई हो। गौशालाओं में निराश्रित गोवंश रखे जाएँ और ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जैतीपुर खंड विकास अधिकारी की स्थिति ठीक न होने पर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सचिव से स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे।








