नीतीश के व्यवहार पर यूपी मंत्री की टिप्पणी से सियासी बवाल, बयान को लेकर बढ़ा विवाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला का हिजाब खींचे जाने की घटना पर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यूपी मंत्री संजय निषाद ने इस घटना पर हंसते हुए टिप्पणी करते हुए कहा, “अरे वो तो आदमी ही हैं ना… नकाब छू दिया तो इतना हो गया… कहीं और छू देते तब क्या हो जाता।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में कड़ी आलोचना शुरू हो गई है।

आरजेडी समेत कई विपक्षी दलों ने संजय निषाद के बयान को असंवेदनशील बताते हुए कड़ी निंदा की है और इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़कर देखा है। नेताओं का कहना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों को इस तरह की भाषा और टिप्पणी से बचना चाहिए।

इस पूरे प्रकरण ने बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहां एक ओर नीतीश कुमार के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यूपी मंत्री के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights