अदीस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे। एयरपोर्ट पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया।
खास बात यह रही कि स्वागत के बाद प्रधानमंत्री अली स्वयं कार चलाकर पीएम मोदी को होटल तक लेकर गए। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिसने भारत–इथियोपिया संबंधों की मजबूती को दर्शाया।
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इथियोपिया दौरा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को लेकर अहम बातचीत होने की संभावना है। कूटनीतिक दृष्टि से इस दौरे को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इथियोपिया में पीएम मोदी का आत्मीय स्वागत, प्रधानमंत्री अली ने खुद कार चलाकर होटल तक पहुंचाया
Published On:
Date:













