ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले में भारतीय कनेक्शन की पुष्टि, आरोपी साजिद के पास मिला भारत का पासपोर्ट

By Liberal Media

Published On:

Date:

हैदराबाद/मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच इलाके में हुए आतंकी हमले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार, हमले का आरोपी साजिद अकबर मूल रूप से हैदराबाद का निवासी था और उसके पास भारतीय पासपोर्ट पाया गया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने की है।

पुलिस के मुताबिक साजिद वर्ष 1998 में रोजगार के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गया था, जहां उसने एक ईसाई महिला से विवाह किया। जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के कुछ वर्षों बाद भारत में उसके परिवार ने उससे संबंध तोड़ लिए थे।

आरोपी के पास भारतीय पासपोर्ट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसकी पृष्ठभूमि, कट्टरपंथी संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच में जुट गई हैं। मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को भी तेज किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights