अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर बैठक सम्पन्न, नितिन मिश्रा का किया गया सम्मान

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर (ब्यूरो)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर शाहजहांपुर इकाई की बैठक बृज विहार कॉलोनी में जिला अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष अधीर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की एकता और उद्देश्य पर चर्चा की गई। इस दौरान नितिन मिश्रा के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें माला, बुके व भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नितिन मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में लखन मिश्रा, कृष्ण गोपाल दीक्षित, मानस दीक्षित, अभय शुक्ला, आशीष शुक्ला, अमित मिश्रा, शुभम मिश्रा व शिशिर मालवीय मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights