भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और होंडा आई टेन कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक रिजवान अहमद (25) और 11 माह की मासूम बच्ची प्रशा की मौके पर मौत हो गई। वहीं बच्ची के माता-पिता परितोष और शुभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पंचनामा भर लिया है। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है और उचित कार्यवाही की जाएगी।








