कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया के घर पर हुए बम हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में हमलावरों ने दावा किया कि उनका निशाना हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का घर था और गलती से हमला मनोज भदौरिया के घर पर हो गया।
पुलिस द्वारा हमलावरों के इस बयान को सही माने जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी को लेकर मनोज भदौरिया आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद मनोज भदौरिया ने भरोसा जताया कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।








