कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान 73 अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकानों को गिराया गया।
बताया गया कि 5 दिन पहले भी केडीए की टीम अवैध बस्ती हटाने पहुंची थी। लंबे समय से केडीए द्वारा इस क्षेत्र को खाली कराने का प्रयास किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
मामला कानपुर दक्षिण के डब्ल्यू ब्लॉक, केशव नगर का है।








